{"_id":"5dab48f58ebc3e93af0f6552","slug":"eo-audio-viral-siddharthnagar-news-gkp326172757","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मी के खिलाफ ईओ ने की अभद्र टिप्पणी, आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मी के खिलाफ ईओ ने की अभद्र टिप्पणी, आडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मी के खिलाफ ईओ ने की अभद्र टिप्पणी, ऑडियो वायरल
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर का मामला, बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर किया दुर्व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अधिशासी अधिकारी का एक ऑडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। ईओ की ओर से एक कर्मी पर बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। ऑडियो वायरल के बाद अन्य कर्मचारियों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।
मुख्यालय स्थित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का एक ऑडियो क्लिप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने शहर की बिजली व्यवस्था को लेकर अलग-अलग समयों में दूरभाष अथवा प्रत्यक्ष रूप से संबधित कर्मचारी को डांट फटकार के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। कर्मी बार-बार एक मीटर तार व बेड स्विच जैसी वस्तुओं के न होने की दुहाई देता रहा और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर आपत्ति दर्ज कराता रहा। इसके बाद भी ईओ की ओर से अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 मिनट 44 सेकेंड का ऑडियो बीते 14 अक्तूबर का है। वह मंडलायुक्त के भ्रमण दौरान इंदिरानगर मोहल्ले में संतोष कश्यप की दुकान के सामने की है। कर्मी को नौकरी छोड़ने की भी धमकी दी। दूसरा ऑडियो दूरभाष पर हुई वार्ता का है। लगभग 42 सेकेंड की बातचीत में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
कोट
अधिशासी अधिकारी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। सामान मिलता नहीं और ठीक करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। न करने पर गाली-गलौज दिया जाता है। जब कोई वीआईपी कार्यक्रम आता है तो उस क्षेत्र अथवा स्थल में दूसरे स्थान पर लगी लाइटों को लगाने का भी दबाव बनाया जाता है। सोमवार को ईओ से मिलकर इस प्रकरण पर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
-अवधराज, सहायक लाइनमैन।
कोट
नगरपालिका के किसी भी अधीनस्थ कर्मी के खिलाफ प्रत्यक्ष अथवा दूरभाष पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने की जानकारी नहीं है। न ही इससे संबंधित कोई आॅिडयो क्लिप ही सुनने को मिली है। संज्ञान में आने पर सच्चाई बताई जा सकेगी।
-शैलेन्द्र कुमार, अधिशासी अधिकारी।