{"_id":"662d4629a92547d53407d895","slug":"enrollment-will-be-done-in-cc-camera-monitoring-and-three-tier-security-system-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116520-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीसी कैमरे की निगरानी व त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीसी कैमरे की निगरानी व त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा नामांकन
Sun, 28 Apr 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट परिसर में 29 अप्रैल से छह मई तक होगा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में शामिल जिले के एकमात्र लोकसभा सीट डुमरियागंज में 29 अप्रैल से छह मई तक नामांकन होना है। कलक्ट्रेट परिसर में होने वाले नामांकन के लिए तैयारियां हो रही है। इसके तहत परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के साथ ही त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए प्वाइंट निर्धारित कर दिया गया है।
कलक्ट्रेट परिसर में लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए बैरिकेडिंग लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके तहत गेट से ही सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग किए जाने के साथ ही जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए प्वाइंट निर्धारित किया गया है। नामांकन के दिन साड़ी तिराहे से ही वाहनों की चेकिंग होगा एवं निर्धारित वाहनों को ही कलेक्ट्रेट गेट तक जाने दिया जाएगा। साड़ी तिराहे पर बैरिकेटिंग लगा पुलिस बल तैनात रहेंगे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा किसी के भी वाहन को कलेक्ट्रेट गेट के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। नामांकन के दिन कलेक्ट्रेट गेट के अंदर प्रत्याशी व प्रस्तावक और समर्थक समेत सिर्फ पांच लोगों का प्रवेश होगा। डीएम पवन अग्रवाल ने नामांकन की तैयारियों का जायजा लेते हुए, सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया है।