फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   English drug smuggler caught

अंग्रेजी दवा तस्करी में पकड़ा गया

Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
English drug smuggler caught
अंग्रेजी दवा की तस्करी करते पकड़ा गया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी लोहटी के जवानों ने अवैध रूप से अंग्रेजी दवाएं भारत से नेपाल ले जा रहे नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट अमित सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 562/1(62) के पास मंगलवार की सुबह सीमा चौकी लोहटी की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक नेपाल की ओर जाता दिखा। उसे रोककर तलाशी ली गई तो बाइक में काफी मात्रा में अंग्रेजी दवाएं पाई गईं। युवक इन दवाओं की खरीद, सीमाशुल्क रसीद आदि का कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सका। इस पर दवाओं को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया गया। युवक ने नाम विशेश्वरनाथ गांव गनेशपुर वार्ड नं 08, थाना- बहादुरगंज, कपिलवस्तु (नेपाल) बताया। विशेश्वर को सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी के हवाले कर दिया गया। गश्त करने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक रमेश लाल, मुख्य आरक्षी भूपेंद्र, आरक्षी एस तोबी सिंह, श्याम मुदगल शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed