फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Encroachment removed from tracks in Shohratgarh

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में पटरियों से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from tracks in Shohratgarh
शोहरतगढ़। एसडीएम राहुल सिंह के निर्देश पर बुधवार को ईओ अजय कुमार ने लेखपाल व नगर पंचायत कर्मियों संग पुलिस बूथ से 51 तिराहा व तिरंगा चौक तक मार्गों की पटरियों पर दुकान का सामान रखकर, ठेला व ऑटो खड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर मार्ग को खाली कराया।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि मार्ग के पटरियों पर दोबारा सामान रखकर मार्गों अवरूद्ध किया तो संबंधित के खिलाफ जुर्माना वसूला जाएगा और सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। ऑटोवालों को चेतावनी देते हुए कहा कि खुनुवां की तरफ जाने वाले वाहन 51 तिराहा के पास वाहन खड़ा करके सवारी भरेंगे, वहीं बढ़नी की तरफ जाने वाले वाहन स्टेट बैंक के आगे पटरियों को छोड़कर वाहन खड़ा कर सवारी भरेंगे। ईओ ने कहा कि जाम की समस्या और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाकर पटरियों को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed