फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Encroachment at roadways station gate...passengers' breath

Siddharthnagar News: रोडवेज स्टेशन गेट पर अतिक्रमण...यात्रियों की सांसत

Tue, 23 Apr 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Encroachment at roadways station gate...passengers' breath
डुमरियागंज बस अड्डा के दोनों गेट पर दुकानदार और वाहन चालकों का रहता है कब्जा
विज्ञापन

बसों को आने जाने में होती है दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। नगर स्थित परिवहन निगम के रोडवेज बस स्टेशन की अंतहीन समस्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले लचर साफ-सफाई व्यवस्था और यात्री प्रतीक्षालय की जर्जर हालत के बाद अब परिवहन निगम के बस स्टेशन गेट पर स्थानीय दुकानदारों। वाहन चालकों की ओर से गेट से सटाकर वाहनों के खड़ा कर देने से बस स्टेशन पर आने जाने वाली बसों के आवागमन में दिक्कत होने के साथ-साथ जाम लगने के अलावा दुर्घटना घटित होने की भी संभावना बनी रहती है। लेकिन समस्या की तरफ नगर पंचायत प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

परिवहन निगम रोडवेज बस स्टेशन के गेट और बाउंड्री से सटे हुए लोगों की ओर अपनी दुकानों को लगाकर रोडवेज के गेट पर अवैध अतिक्रमण काफी दिनों से किए हुए हैं। लोगों द्वारा अपने चार पहिया दो पहिया वाहनों को रोडवेज गेट के निकट खड़ा कर देने से भी रोडवेज की बसों को बस स्टेशन आने और जाने में दिक्कतें होती हैं। जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसको लेकर कुछ महीना पहले नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कुछ दुकानदारों को चेतावनी नोटिस भी दिया गया था। डुमरियागंज क्षेत्र के मोहम्मद नईम अहमद, राजेश कुमार, संदीप, रमजान, चंदन, सुनील, विशाल, अमित कुमार आदि लोगों ने रोडवेज बस स्टेशन गेट के सामने से अतिक्रमण को हटवाए जाने की मांग नगर पंचायत और तहसील प्रशासन से की है।
विज्ञापन




परिवहन निगम के रोडवेज बस अड्डा के गेट पर अतिक्रमण होने को लेकर उन्हें कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। नगर पंचायत से इस संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अगर रोडवेज गेट पर अवैध कब्जा पाया गया तो अभियान चलाकर कब्जा करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. संजीव दीक्षित, एडीएम डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed