फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Emphasis on technical knowledge in computer era

कंप्यूटर के बदलते युग में तकनीकी जानकारी आवश्यक

Thu, 28 Jan 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on technical knowledge in computer era
कंप्यूटर के युग में तकनीकी ज्ञान पर जोर
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यशाला का मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ
30 जनवरी तक चलने वाली कार्यशाला में 75 अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आज कंप्यूटर का युग है। ऐसे में कंप्यूटर के बदलते युग में उससे जुड़ी हुई तथा बदलती तकनीकों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। यह बात मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कही। वह बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निर्देशन में मुख्यालय स्थित डीएनआईआईटी कंप्यूटर इंस्टीच्यूट में तीन दिवसीय इंटरनेट ऑफ थिंग्स संबंधी कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर थे।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भारत सरकार के कार्यकारी निदेशक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि सिद्धार्थनगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को निश्चित रूप से तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा जो उनके जीवन में काफी उपयोगी सिद्ध होगा। वहीं, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य ने बताया कि विभाग के निर्देशन में यहां पर ट्रिपल-सी और ओ-लेवल के कोर्स पहले से ही करवाए जाते रहे हैं। इससे पूर्व सीडीओ ने बच्चों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न आईओटी प्रस्तुति का अवलोकन कर उसकी सराहना की। 30 जनवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण में कुल 75 अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, संस्था के निदेशक अमित त्रिपाठी के अलावा व्यवस्थापक शुभम श्रीवास्तव, प्रीति त्रिपाठी, सचिन, युवराज, अंशुमान प्रशिक्षक प्रभारी एजी राव उपस्थित थे। संचालन नितेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed