फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   emerging cricketer riddhi and bashir awarded

उभरते क्रिकेटर ऋद्धि सिंह और बशीर अहमद हुए सम्मानित

Sat, 22 Oct 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
emerging cricketer riddhi and bashir awarded
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेटर ऋद्धि सिंह और बशीर अहमद को किया गया सम्मानित। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
उभरते क्रिकेटर ऋद्धि सिंह और बशीर अहमद हुए सम्मानित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार सुबह आयोजित समारोह में उभरते क्रिकेटर ऋद्धि सिंह और बशीर अहमद को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। दोनों खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे जिले के नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।
शोहरतगढ़ में ऋद्धि सिंह ने लड़कों के साथ प्रैक्टिस करके क्रिकेट में मुकाम हासिल किया है। वहीं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले बशीर अहमद नेपाल में क्रिकेट खेलकर नाम रोशन कर रहे हैं। कोच विवेक मणि त्रिपाठी एवं विपिन मणि त्रिपाठी की देख-रेख में दोनों खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। प्रदेश में खेल का माहौल बन गया है। खेल में कोई शार्टकट नहीं होता है। इसी का परिणाम है कि ऋद्धि और बशीर आगे बढ़ रहे हैं। जिला ओलंपिक संघ एवं स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ग्रुप के सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने किया। देवेंद्र कुमार पांडेय, अरुण पाठक, इंशाक सिंह विशेन, महेश्वरी पाठक, अमित राय, मनीष यादव, राजन सिंह, शशिकांत पांडेय, कमलेश चौधरी, कमलेंद्र मौजूद थे,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed