फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity workers will protest on 23rd against privatization

Siddharthnagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी 23 को करेंगे प्रदर्शन

Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers will protest on 23rd against privatization
अधीक्षण अभियंता कार्यालय सिद्धार्थनगर मे निजीकरण का विरोध करते विधुत कर्मी। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिजली के निजीकरण के विरोध में प्री-बिडिंग कांफ्रेंस के दिन बृहस्पतिवार को बिजली निगम के कर्मी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसमें निजीकरण के लिए सलाहकार नियुक्त करने की प्रबंधन की कोशिश से बिजली कर्मियों में नाराजगी है।
रविवार को विद्युत निगम कार्यालय पर हुई बैठक में विद्युत निगम संघर्ष समिति ने प्री-बिडिंग कांफ्रेंस के दिन 23 जनवरी को समस्त ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी और अभियंता भोजन अवकाश के दौरान कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने कहा कि कंसल्टेंट की नियुक्ति में भी भारी धनराशि खर्च होगी।
यह सर्वविदित है कि कंसलटेंट कॉर्पोरेट घरानों से ही होते हैं और कंसलटेंट ऐसा आरएफपी डॉक्यूमेंट तैयार करते हैं जो संबंधित कॉर्पोरेट घराने को सूट करता है। यह एक प्रकार से मिलीभगत का खेल है, जिसे रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश, योगेश बघेल, नीरज कुशवाहा, यादवेश राय, पंकज कुमार, अनिल कुमार यादव, राजदीप चौधरी, जहीर अब्बास अंसारी, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed