{"_id":"66f8427df6bc9bfbba046803","slug":"electricity-supply-restored-people-heaved-a-sigh-of-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124868-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। दूसरी तरफ तेज हवा चलने से कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर बिजली के तार पर गिर गईं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। बृहस्पतिवार की रात बारह बजे के बाद से अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी। तेज हवा चलने के कारण कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूट कर बिजली की तार को अपने चपेट में ले लिया। इससे पटखौली फीडर से जुड़े लगभग साठ गांव में विद्युत आपूर्ति लगभग चौबीस घंटे तक बाधित हो गई। इसके कारण करीब 50 हजार आबादी के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। फिलहाल विद्युत विभाग के कर्मचारी शुक्रवार सुबह से ही लाइन ठीक करने में लगे रहें। तो शुक्रवार रात में लगभग 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। बाकी के 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
शनिवार को भी सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन ठीक करने में लगे तो ग्यारह बजे के करीब फीडर के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। दोपहर में करीब एक घंटे तक लोगों को बिजली मिली। उसके बाद रोस्टिंग के तहत बिजली काट दी गई। बिजली न रहने के कारण लगभग पचास हजार आबादी के लोग प्रभावित हुए। वहीं, महिलाओं को सुबह अंधेरे में घरेलू काम करने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस
खेसरहा। स्थानीय क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद विद्युत सेवा बहाल हो गई, ग्रामीणों को राहत मिली। बृहस्पतिवार की रात में तेज हवा व बारिश होने से हाई वोल्टेज तार गिर गया था। इसके वजह से खेसरहा फीडर से विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी। खेसरहा फीडर से क्षेत्र के लगभग 150 गांवों की बिजली सप्लाई किया जाता है। इन गांवों में लगभग 25 घंटे बिजली न आने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ था। शनिवार को बूंदाबांदी थोड़ा कम होने के बाद विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया। संवाद

33 केवी लाइन में आया फॉल्ट, अंधेरे में रही 50 हजार आबादी
फोटो-
- उसका कस्बा व लोटन क्षेत्र में बाधित रही बिजली
- बारिश में डिस्चार्ज हो गए इन्वर्टर, खाली हो गई पानी की टंकी
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल रही है। शुक्रवार से शुरू हुई बरसात शनिवार को भी जारी रही, ऐसे में विद्युत आपूर्ति बाधित होना नगर क्षेत्र के 15 वार्डोें के लगभग 25 हजार और 25 अधिक ग्रामीण क्षेत्र के 30 हजार उपभोक्ताओं पर भारी पड़ने लगा है। कारण उसका बाज़ार के फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अचानक 33 हजार लाइन में उसका और मदनपुर के बीच जंफर जल जाने के कारण विद्युत उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। किसी तरह इसे बहाल कराया गया, लेकिन रात करीब 11 बजे ही उसका फीडर धमाके के साथ बैठ गया। इसके पहले दिन में कई बार बिजली आई गई, इससे लोगों को काफी कठिनाई हुई। शनिवार को पूरे दिन बिजली नहीं आई। लगातार हो रही बारिश के बीच विद्युत उपकरण भी नहीं चल पाए। लोगों के इनवर्टर भी बैठ गए, मोबाइल चार्जिंग ओर पानी वाले मोटर भी नही चल सके।
उपभोक्ता अविनाश मिश्रा, राम उजागिर पांडेय, सूरज मोदनवाल, हरिशंकर सिंह, रामदयाल ने बताया कि विद्युत कटौती के कारण इनकी दिनचर्या प्रभावित हुई है। उपभोक्ताओं ने कहा कि बरसात के समय में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से कई तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। समस्या के निदान के बारे जानकारी के लिएजब भी फोन किया जाता है तो विभाग के कर्मी फोन भी नहीं उठाते है। अभियंता गोविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात एक बार फीडर को ठीक कर विद्युत आपूर्ति की गई थी लेकिन इसमें दोबारा फाल्ट हो गया है, उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।

पेड़ गिरने से कट गई थी 25 गांवों की बिजली
बांसी। महारवाजोत फीडर में चार गांव में बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने से 25 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति 24 घंटे ठप रही । तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश व तेज हवा के झोंके से भैंसठ ,सेखूई ,डडवा घाट , महुआ कला व चेतियवा गांव में पेड़ गिर जाने से दो दर्जन गाने की बिजली आपूर्ति बाधित रही ।इस संबंध में फीडर के अवर अभियंता योगेश राय ने बताया कि पेड़ गिरने से तार और पोल टूट गया था ।जिससे बिजली आपूर्ति बाधित थी अब अधिकतर गांव की बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। संवाद