फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity corporation in search of 'never paid'

Siddharthnagar News: ‘नेवर पेड’ सवा लाख उपभोक्ताओं की तलाश में बिजली निगम

Thu, 19 Jun 2025 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation in search of 'never paid'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिजली बिल बकायेदारों के विरुद्ध अभियान में ‘’नेवर पेड’’ उपभोक्ता गतिरोध बने हैं। जिले में एक लाख 27 हजार 965 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद बिल का भुगतान एक बार भी नहीं किया। ऐसे में अब बिजली निगम ने इनकी खोज शुरू कर दी है, जबकि कई लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है।
बिजली निगम के पास वर्तमान में चार लाख 20 हजार 479 उपभोक्ता हैं। इसमें से वर्तमान में सवा लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने आज तक बिल जमा नहीं किया है। जबकि कई उपभोक्ता तो लगभग 10 वर्ष से अधिक समय से बिजली का उपभोग कर रहे हैं, लेकिन निगम को इसकी जानकारी ही नहीं हो पा रही है। बिजली निगम ने अब इन उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब अवर अभियंता खोज कर लोगों को बिल जमा करने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए कई प्रकार के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के बांसी डिविजन के 112925 उपभोक्ताओं में से 35517 उपभोक्ता, सिद्धार्थनगर डिविजन के 166287 उपभोक्ताओं में से 46215 उपभोक्ता व डुमरियागंज के 141267 उपभोक्ताओं में से 46233 उपभोक्ता ने कनेक्शन लेने के बाद बिल देना ही भूल गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए प्ररित किया जाएगा। इन उपभोक्ताओं के पास लगभग 12 करोड़ से अधिक बकाया होने का अनुमान है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed