{"_id":"6240a16cd12fe835d848508a","slug":"elderly-injured-in-wild-boar-attack-siddharthnagar-news-gkp431291889","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर के हमले से वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर के हमले से वृद्ध घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगली सुअर के हमले से वृद्ध घायल
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में पडड़ी गांव में रविवार सुबह जंगली सुअर ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के अहिरौली पडड़ी गांव निवासी बुधराम कन्नौजिया (55) रविवार सुबह खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत में छिपे जंगली सुअर ने उनपर हमला बोल दिया। शोर सुनकर गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सुअर वृद्ध को छोड़कर खेत की ओर भाग निकला। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार गोस्वामी ने ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में भर्ती कराया। सुअर के हमले में वृद्ध के हाथ व पैरों में गंभीर जख्म हो गए हैं। संवाद