{"_id":"6240a16d07878f179230ae8d","slug":"efforts-to-run-electric-train-started-crs-visited-siddharthnagar-news-gkp4312922135","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने की कवायद शुरू, सीआरएस ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने की कवायद शुरू, सीआरएस ने किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने की कवायद शुरू, सीआरएस ने किया दौरा
शोहरतगढ़। गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों को दौड़ाने की कवायद शुरू हो गई है। रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खां ने इस रूट पर बिछाई गई इलेक्ट्रिक लाइन का डीआरएम डा. मोनिका अग्निहोत्री और रेलवे के अन्य अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया।
शोहरतगढ़ स्टेशन पर मुख्य संरक्षा अधिकारी 11 बजे पहुंचे और रेल अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रिक लाइन के साथ स्टेशन पर बनाए जा रहे 25 हजार वोल्ट विद्युत डिपो का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात रेलवे स्टेशन पर लगाए गये रिकार्ड रजिस्टर का मुआयना करने के बाद कंट्रोल रूम स्टेशन मास्टर डीके राव सेे इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन, बचाव व सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुधांशु दूबे, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जा बेग, मुख्य प्रचार निरीक्षक सफदर हुसैन, स्टेशन अधीक्षक भवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाने से पहले हर एक बिंदु पर गहनता से जांच की जाती है। ट्रायल लेने के बाद सीआरएस की अनुमति मिलने के बाद ही ट्रेन चलाई जाती है। इंजन को पावर देने के लिए लाइन में 25 हजार वोल्ट विद्युत सप्लाई होती है, इसलिए हर स्तर पर तैयारी पूरी होने के बाद ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाता है।
विज्ञापन
- डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, डीआरएम
उप्र व्यापार मंडल ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र
शोहरतगढ़। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल ने डीआरएम को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि शोहरतगढ़ स्टेशन, बी श्रेणी में घोषित होने के बाद भी यहां कोई सुविधा नहीं मिल रही है। डेमू ट्रेन का संचालन बंद होने से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बढ़नी आने के लिए तीन बजे के बाद गोरखपुर से कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। यात्री प्राइवेट साधन के सहारे आने जाने को मजबूर हैं। जनहित को देखते हुए डेमू पैसेंजर को चलाया जाए और दिल्ली जाने के लिए एक ट्रेन चलाई जाए। मांग पत्र पर डीआरएम ने कहा कि कोरोना की वजह से बहुत सी ट्रेनें निरस्त कर दी गईं थीं। धीरे-धीरे उनका संचालन फिर शुरू किया जा रहा है। विचार-विमर्श कर यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान रामसेवक गुप्ता, किशोरी लाल गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, महावीर वर्मा, मुकेश पोद्दार, नीलू रूंगटा, नरायन वर्मा, पवन कसौधन, दीपक कौशल, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।