फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Educational institutions are the heritage of the society - MLC

शिक्षण संस्थाएं समाज की धरोहर : एमएलसी

Sat, 20 May 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Educational institutions are the heritage of the society - MLC
जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण करते एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी। संवाद
उसका बाजार। शिक्षा मानव समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है। शिक्षा बिना मनुष्य कुछ भी विकास नहीं कर सकता। इसके लिए बेहतर शिक्षण संस्थाएं जरूरी हैं और ये संस्थाएं समाज की धरोहर है। ये बातें जनता इंटर कॉलेज बनियाडीह लोटन के विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक माधेश्वर प्रसाद मिश्र के मूर्ति अनावरण व विधायक निधि से निर्मित कक्ष के लोकार्पण पर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहीं।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि आज शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती है, क्योंकि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का भौतिक ढांचा जर्जर हो चुका है। जिसके पुनरुद्धार की जरूरत है। कहा कि हमारे देश में सर्वाधिक हास्यास्पद है कि बीटेक चायवाला, बीटेक आमलेट वाला, बीटेक पकोड़ा वाला, दुकानें खुली हैं। क्या इसी दिन रात के लिए मां बाप अपनी संतानों को कर्ज लेकर तकनीकी शिक्षा प्रदान करवाते हैं। पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त किए जाने का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि एनपीएस एक छलावा है, जो नौजवान शिक्षक और कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई को जुआ वाली कंपनी में लगाया जा रहा है। जिसका पता नहीं क्या होगा। नौजवान अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं। कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारा देने वाली सरकार अपने तो मन की बात सुना देती है। लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी के दर्द से कराह रही जनता के मन की बात नहीं सुनती। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य गोपेश्वर चौबे, वीरेंद्र नाथ पांडेय, सुखदेव पांडेय, चंद्रभान त्रिपाठी, हृदयनारायण मिश्र, आलोक कुमार त्रिपाठी, बृजेश कुमार द्विवेदी गिरीश, अमरजीत राम, अमित सिंह, अनुज मिश्र, सुप्रिया दुबे, हनुमान प्रसाद, सुरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed