{"_id":"63ee6b902487f1a9fb0a5846","slug":"eco-tourism-will-develop-in-majhauli-sagar-cdo-siddharthnagar-news-c-7-1-56453-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझौली सागर में विकसित होगा इको टूरिज्म : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझौली सागर में विकसित होगा इको टूरिज्म : सीडीओ
Thu, 16 Feb 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
जिला गंगा समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
जिला गंगा समिति/जिला पौधरोपण समिति व जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मझौली सागर का विकास कर यहां इको टूरिज्म विकसित करने से संबंधित परियोजना तैयार कर पर्यटन विभाग के माध्यम से शासन को भेजी गई है। इस सागर में जलकुंभी के साफ-सफाई व उत्खनन कराई जाएगी, साथ ही यहां वॉच टावर तथा रेस्ट हाउस निर्माण किए जाएंगे। ये बातें सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पौधरोपण समिति व जिला पर्यावरण समिति की बैठक में कहीं।
सीडीओ ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत को निर्देशित किया कि जनपद में स्थित सभी नाले जो सीधे नदियों में गिर रहे हैं, उनकी पहचान कर उनको स्वच्छ रखें। सभी अधिशासी अधिकारियों को तरल व प्लास्टिक अपशिष्टों के प्रबंधन व निस्तारण के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। चिकित्सा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बायो मेडिकल अपशिष्ट के प्रबंधन और निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट फैसिलिटी निर्माण कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करें। प्रदूषण नियंत्रण विभाग से प्राप्त नदियों की जल गुणवत्ता विश्लेषण रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में नोडल अधिकारी डीएफओ चंदेश्वर सिंह ने कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, डीडीओ शेषमणि सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. आरजी सिंह, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट यशवंत कुमार, वैज्ञानिक आरबी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अनिल वर्मा उपस्थित रहे।