फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eclipse of jam on border business, customers shying away from going

Siddharthnagar News: बॉर्डर के कारोबार पर जाम का ग्रहण, जाने से कतरा रहे ग्राहक

Thu, 07 Sep 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eclipse of jam on border business, customers shying away from going
बढ़नी बाॅर्डर से सटे नेपाल के कृष्णानगर में बड़ी संख्या में जाते थे लोग
विज्ञापन


वाहन ले जाने के रास्ते पर बड़े वाहनों के ठहरने से लग जाता है जाम

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। इंडो-नेपाल सीमा स्थित कस्बा बढ़नी बाॅर्डर और नेपाल के कृष्णानगर कस्बे में लोग खरीदारी करने के लिए आते-जाते रहते थे, लेकिन बढ़नी में लगातार जाम की समस्या बढ़ने से लोग कृष्णानगर जाने से कतराने लगे हैं। व्यापारियों के अनुसार बढ़नी में लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लगने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस वजह से सामान की बिक्री में काफी गिरावट आई है, जिससे कारोबारी चिंतित हैं।

बढ़नी से सटे नेपाल के कृष्णानगर में बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग सामान की खरीदारी करने के लिए जाते हैं। ठंड के समय गर्म कपड़े के लिए बाजार और गर्म हो जाती है। इसलिए बड़ी तादाद में लोग यहां पहुंचते हैं। अब यहां समस्या होने से लोगों ने जाना कम कर दिया है। इसकी प्रमुख वजह वाहनों को आवाजाही है।
विज्ञापन

नेपाल में जो वाहन जाते हैं, उनकी लंबी जांच प्रक्रिया है। स्थायी ठिकाना न होने के कारण वाहन सड़क के किनारे ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे निकलने में लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें होती हैं। इसलिए लोगों ने कृष्णानगर जाना कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णानगर के कपड़ा व्यापारी फिरोज ने कहा कि हम लोगों का व्यवसाय यहां बहुत अच्छा चल रहा था। बढ़नी नगर में जाम की समस्या से लोग परेशान होकर अपनी गाड़ियों को खड़ी करके कभी-कभी पैदल आते हैं। व्यापारी निजाम अहमद ने बताया कि जाम की समस्या से कृष्णा नगर का व्यापार ही नहीं बल्कि बढ़नी का व्यापार भी हर तरीके से खत्म हो रहा है। डर है कि आने वाले समय में शहर की स्थिति और अधिक न खराब हो जाए।

बढ़नी के स्वर्ण व्यापारी योगीनाथ अग्रहरि ने बताया कि जाम की समस्या स्टेशन रोड से गोला बाजार में भी बनी रहती है। जहां एक तरफ व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्राहक अब किसी छोटे कस्बे से ही सामान लेकर लौट जाते हैं।बढ़नी नगर के थोक व्यापारी के एल. मित्तल ने बताया कि जाम लगने से जहां व्यापारी बाहर से आने कम हो गए हैं। वहीं रिटेल के दुकानों पर काम की समस्या की वजह से बढ़नी से किसी दूसरे वार्ड में ही सामान पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed