फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eath Corona pesent

क्वांरटीन वार्ड में रखे गए आठ संदिग्ध

Mon, 30 Mar 2020 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Eath Corona pesent
क्वारंटीन वार्ड में रखे गए आठ संदिग्ध
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बने हैं दो वार्ड आइसोलेशन वार्ड
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 73 लोगों को अब तक जेल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य महकमा शिद्दत से जुटा है। कोई संक्रमित न हो और अगर होता है तो उसका सही से इलाज हो सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो आइसोलेशन वार्ड बनाया है। वहीं महिला अस्पताल को क्वारंटीन वार्ड के रूप में विकसित किया गया है और मौजूदा समय में आठ लोगों को रखा गया है। रखे गए लोगों को बुखार व जुकाम की शिकायत थी। इसके अलावा पुलिस विभाग लॉकडाउन को तोड़ने वालों पर सख्त रूख अपना रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक 23 मुकदमे दर्ज करके 73 लोगों को जेल भेज चुकी है। साथ ही 264 वाहनों को सीज करने के साथ ही बड़ी मात्रा में वाहनों को चालान भी किया है। वाहनों से ग्यारह लाख से अधिक समन शुल्क वसूला गया। इस महामारी को रोकने के लिए शासन से लेकर स्थानीय प्रशासन दिन-रात एक किया हुआ है। फिलहाल जिले में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमितों के लिए दो आइसोलेशन वार्ड बने हैं। इसमें जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। बर्डपुर में 30 बेड का वार्ड बनकर तैयार है। यहां प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित की गई है। अगर कोई संक्रमित मरीज मिलता है तो टीम उसका इलाज करेगी।
क्वारंटीन वार्ड में आठ मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महिला अस्पताल में 30 बेड का क्वारंटीन वार्ड बनाया गया है। वार्ड इंचार्ज डीसी पाठक ने बताया कि वार्ड बनने से अब तक कुछ आठ लोगों को रखा गया है। इन लोगों को बुखार और जुकाम की शिकायत थी। 14 दिनों तक यह लोग रखे जाएंगे।
विज्ञापन

जांच के लिए नहीं है कोई प्रयोगशाला
कोरोना के संदिग्ध मरीज की जांच के लिए कोई लैब नहीं हैं। संदिग्ध मरीज का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लार का सैंपल लेने की व्यवस्था है। यह सैंपल लखनऊ केजीएमयु भेजे जाने की व्यवस्था है। इसके लिए अलावा जांच के लिए कोई अन्य केंद्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन, पुलिस ने सख्ती से की कार्रवाई
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से सख्त रुख अपना रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 23 मुकदमे दर्ज कर चुकी है और 73 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज जा चुका है। वहीं 50 से अधिक वाहनों को सीज करने के साथ ही बड़ी संख्या में वाहनों का चालान भी किया गया है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्त है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज करने के साथ ही जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed