फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   E-rickshaws will be available in the wards to drop and bring fasting women to the ghat.

Siddharthnagar News: व्रती महिलाओं को घाट छोड़ने व लाने के लिए वार्डों में मिलेगा ई-रिक्शा

Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will be available in the wards to drop and bring fasting women to the ghat.
सिद्धार्थनगर। छठ व्रत रखने वाली नगर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। पूजा के लिए घाट तक पहुंचने में उन्हें साधन की ढूंढ़ने की जरूरत सात की शाम और आठ अक्तूबर की सुबह में नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

क्योंकि हर वार्ड में ई-रिक्शा लगेगा जो घर से घाट तक पहुंचाने का काम करेगा। इसमें 70 से अधिक ई-रिक्शा नगर पालिका प्रशासन सिद्धार्थनगर की ओर से लगाया गया है। जो पूजा करने वाले महिलाओं को घाट तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

छठ पूजा की तैयारी आखिरी चरण में है। नगर पालिका प्रशासन सिद्धार्थनगर की ओर से पुरानी नौगढ़ स्थित घाट को सजाया गया है। सात की शाम और आठ अक्तूबर की सुबह महिलाएं छठ घाट पर पूजा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका 25 वार्ड का है और उसका दायरा लगभग पांच किलोमीटर है। सभी वार्ड से महिलाएं पूजा करने के लिए जमुआर घाट पर जाती हैं। महिलाओं को घर से घाट तक जाने में परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से हर वार्ड में तीन से चार ई-रिक्शा लगाया गया है।
70 से अधिक ई-रिक्शा चलेंगे जो घर से निकलने वाली महिलाओं को पूजा स्थल तक पहुंचाएंगे। यह यात्रा निशुल्क होगी और नगर प्रशासन की ओर से किराया का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में महिलाओं को आने-जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

इस संबंध में नग पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि छठ पूजा की तैयारी कर ली गई है। व्रत रखने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए ई- रिक्शा लगा रहेगा। यात्रा निशुल्क रहेगा।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed