{"_id":"6068a1bf8ebc3ee974450d70","slug":"due-to-software-changing-dak-sewa-effected-siddharthnagar-news-gkp3907061194","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ्टवेयर बदलने की प्रक्रिया में कल तक बाधित रहेगी डाकसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ्टवेयर बदलने की प्रक्रिया में कल तक बाधित रहेगी डाकसेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ्टवेयर बदलने की प्रक्रिया में कल तक बाधित रहेगी डाकसेवा
पहली अप्रैल से पूरे जिले में ठप पड़े आवश्यक कार्य
रजिस्टर्ड पत्र भेजने के लिए भटक रहे जरूरतमंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित उप मुख्य डाकघर तेतरी बाजार को प्रधान डाकघर सिद्धार्थनगर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। नये साफ्टवेयर बदलने की प्रक्रिया में बीते पहली अप्रैल से पूरे जिले के डाकघरों में कार्य प्रभावित हो गया है। यह समस्या सोमवार तक बनी रहेगी।
जिले में प्रधान डाकघर बांसी तहसील मुख्यालय पर संचालित हो रहा था। नागरिकों की मांग को देखते हुए दो वर्ष पूर्व उप मुख्य डाकघर तेतरी बाजार के नये भवन के लोकार्पण में आए तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने प्रधान डाकघर सिद्धार्थनगर करने की घोषणा की थी। बीते एक अप्रैल को आखिरकार अमल में आ ही गया। इस निर्णय के बाद नये साफ्टवेयर बदलने की प्रक्रिया बीते एक तारीख से जारी है। सोमवार तक प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है। मंगलवार से सुचारु रूप से कार्य होने की संभावना है। इस दौरान सर्वाधिक परेशानी रजिस्टर्ड पत्र भेजने वालों की हो रही है। वह हर दिन पहुंच रहे, पर कर्मियों की मजबूरी के आगे वह भी बेबस नजर आ रहे हैं। शहर के राम मिलन विश्वकर्मा ने बताया कि रजिस्टर्ड पत्र भेजने के लिए पड़ोस के जिला महराजगंज के बृजमनगंज में जाकर करना पड़ा। शिव सागर ने बताया कि एक आवश्यक स्पीड पोस्ट करना था तो बस्ती भेजना पड़ा। रजिस्टर्ड पत्र के अलावा अन्य कार्य भी प्रभावित है। पोस्टमास्टर शिवबालक वर्मा ने बताया कि साफ्टवेयर बदलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सोमवार को पूर्व की भांति कार्य करने की उम्मीद है।