{"_id":"62a6208f15119b6bcb1c6768","slug":"drviving-license-rule-will-be-change-siddharthnagar-news-gkp4400971141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर
- घर बैठे दे सकेंगे लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा
- परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ऑनलाइन अपलोड हो जाएगा लाइसेंस
- जल्द ही समाप्त हो सकती है कार्यालय में परीक्षा देने की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ड्राइविंग का लाइसेंस बनवाने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब घर बैठे परीक्षा दे सकेंगे और वहीं से ऑनलाइन लाइसेंस अपलोड करके हार्ड कॉपी प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा देने के लिए एआरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस सेवा को जल्द शुरू करने के लिए विभागीय कवायद शुरू हो गई है।
संभागीय परिवहन विभाग का भार कम करने के साथ ही शासन वाहन स्वामियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था पर जोर देते हुए काम को आसान बनाया रहा है। पेपरलेश व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब वाहन चलाने के लिए जारी होने वाली लाइसेंस प्रक्रिया में भी बदलाव को दौर जारी है। पहले जहां लाइसेंस के लिए मौखिक परीक्षा देनी होती थी, उसमें बदलाव करते हुए ऑनलाइन परीक्षा की प्रणाली शुरू की गई। इसमें लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद परीक्षा की तिथि निर्धारित होती थी। तय तिथि पर अभ्यर्थी को एआरटीओ कार्यालय आयोजित परीक्षा में शामिल होना होता था। परीक्षा उत्तीर्ण होने पर लर्निंग और फिर लाइसेंस बनता है। पहले परीक्षा में हर दिन 100 लोगों को बुलाया जाता था। फिर संख्या कम करके 75 कर दी गई और मौजूदा समय में 32 लोगों को परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाता है। लेकिन जल्द ही यह प्रक्रिया भी बंद हो जाएगी। घर बैठे परीक्षा और लाइसेंस अभ्यर्थी को मिल जाएगा। अब अभ्यर्थी घर से ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। इस संबंध में एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि शासन की ओर से प्रक्रिया चल रही है। अभी कोई पत्र नहीं है, लेकिन जल्द ही घर बैठे लाइसेंस आवेदकों को मिलेगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। नियम लागू होते ही प्रभावी कर दिया जाएगा।
---
पोर्टल से होगा काम
विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक जो तैयारी शुरू की गई है। इसमें शासन का उद्देश्य है कि घर पर बिना किसी के मिले लाइसेंस जारी हो जाए। नियम प्रभावी होते ही आवेदन के लिए आवेदक को परिवहन भी के सारथी पोर्टल पर जाना होगा। यहां फेस लाइसेंस एक ऑप्शन आएगा। उसमें केवल आधार कार्ड का नंबर मांगा जाएगा। नंबर देते डालते हुए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा का ऑप्शन आएगा। उसी के माध्यम से परीक्षा भी दे सकेंगे। पास होने पर ऑनलाइन लर्निंग और फिर लाइसेंस जारी होगा।