{"_id":"69fcdfa2c6b365afcd03600b","slug":"drunk-bike-rider-caught-by-machine-during-checking-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157792-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नशे में मिले बाइक चालक चेकिंग में मशीन ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नशे में मिले बाइक चालक चेकिंग में मशीन ने पकड़ा
Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इसमें शराब पीकर बाइक चलाने वाले तीन पकडे़ गए। इसके अलावा नियम तोड़ने में 115 वाहनों का चालान करते हुए एक लाख 38 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत राय और प्रभारी यातायात अमरेश कुमार ने टीम के साथ शहर के साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा और पेट्रोल पंप तिराहा समेत कई स्थानों पर अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की। चेकिंग में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे तीन वाहनों और शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। जांच में पकड़े जाने के बाद चालान किया गया।
इसके अलावा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों को हटवाया गया, जिनसे जाम और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। यातायात पुलिस ने बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। इस अभियान में नियम तोड़ने में 115 वाहनों का चालान करते हुए एक लाख 38 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।