{"_id":"69e2a687b1919cc071097f6e","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-samman-seminar-organized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156803-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी आयोजित
Sat, 18 Apr 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे डॉ. आंबेडकर सम्मान अभियान का आयोजन शुक्रवार को डुमरियागंज विधानसभा के बजरंगी चौक बेवा चौराहा पर किया गया। इसमें विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी में विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। उन्होंने मूकनायक और बहिष्कृत भारत जैसी पत्रिकाओं के माध्यम से वंचितों की आवाज उठाई तथा 1927 के महाड़ सत्याग्रह जैसे आंदोलनों का नेतृत्व किया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और भारतीय लोकतंत्र की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब को सम्मान देने का कार्य किया है। केंद्र सरकार की ओर से अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों का विकास कराया गया है। वहीं, भनवापुर के ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक समरसता और समानता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंत में केक काट कर भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन की लोगों को बधाई दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, दशरथ चौधरी, दिलीप पांडेय, राजन गुप्ता, शैलेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।