फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Doctors will be on strike today, OPD will not run

Siddharthnagar News: शान से लहराया तिरंगा...देशभक्ति में डूबे लाेग

Sat, 17 Aug 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be on strike today, OPD will not run

विज्ञापन
शहर सहित सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, निकाली तिरंगा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार को शैक्षिक और गैर शैक्षिक संस्थानों पर तिरंगा शान से फहराया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। जगह-जगह जन गण मन की गान कर लोगों ने भारत माता को याद किया। शहर से लेकर समूचा जिला आजादी के जश्न में डूबा रहा। जगह-लोगों ने देश के लिए शहीद हुए लोगों को भी याद किया। देश भक्ति गानों को सुनकर लोग 78 वर्ष पूर्व हुए घटनाओं काे भी याद किया।
नवापुर : प्राथमिक विद्यालय मंगराव में प्रधानाध्यापक दुर्गेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। भनवापुर ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा व खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय, बीआरसी पर बीईओ बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा, पीएचसी पर डॉ. आशीष सत्यार्थी, सीएचसी सिरसिया में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, उमाशंकर पांडेय इंटर कॉलेज कठौतिया पांडेय में उमाशंकर पांडेय, श्रीराम सूर्य मणि महाविद्यालय महुआ खुर्द में, आदि ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

मिश्रौलिया : क्षेत्र के प्रमोद धर द्विवेदी आर्मी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रबंधक सत्य प्रकाश द्विवेदी ने झंडारोहण कर सरस्वती मां के चित्र पर फूल माला चढ़कर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतभारी : नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने झंडारोहण किया। सीएचसी बेंवा पर अधीक्षक डॉ. विकास ने झंडा फहराया।
इटवा : क्षेत्र के डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय व माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने झंडा फहराया। भाजपा कार्यालय इटवा में पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी, नगर पंचायत कार्यालय इटवा में अध्यक्ष विकास जायसवाल, विकास खंड इटवा में ब्लाक प्रमुख सूर्यमति पांडेय, तहसील परिसर में एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्या, सीओ कार्यालय इटवा में सीओ गर्वित कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
डुमरियागंज : तहसील परिसर में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज पर चिकित्सक डाॅक्टर बीके सिंह ने झंडा फहराया। बैदोलागढ़ स्थित विद्युत निगम वितरण खंड पर अधिशासी अभियंता संतोष त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मालती त्रिपाठी और बीडीओ अमित सिंह ने ध्वजारोहण किया।
सकारपार : क्षेत्र के कसीरन कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस सेमरा मुस्तहकम में बच्चों ने झांकी बनाकर प्रभातफेरी निकाली। उसके बाद विद्यालय के प्रबंधक अब्दुल लतीफ ने ध्वजारोहण किया।
धेंसा : क्षेत्र के गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में प्रबंधक गंगा सागर राय ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
तुलसियापुर : बढ़नी ब्लाॅक के पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में प्रबंधक अनुपम शुक्ल, ढ़ेबरुआ थाने पर एसओ शशांक कुमार सिंह सिंह, समय माता कठेला थाने पर एसओ रोहित कुमार उपाध्याय, बढ़नी ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्र व शाकिरा पब्लिक स्कूल में प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर ने ध्वजारोहण किया।
बढ़नी : नगर पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण करने के बाद बढ़नी तिराहे पर चेयरमैन सुनील अग्रहरि की अध्यक्षता में नवनिर्मित फ्लैग स्टैंड विशाल 105 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल रहे।
शोहरतगढ़ : विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ स्थित अपना दल एस कैंप कार्यालय शिवपति इंटर काॅलेज सहित आदि स्कूलों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम चंद्र भान सिंह व तहसीलदार अजय कुमार, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन उमा अग्रवाल, शिवपति इंटर कॉलेज में प्रधानाध्यापक विक्रम प्रसाद, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. अरविंद सिंह, शोहरतगढ़ थाना में सीओ दरवेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
बिस्कोहर : नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अजय गुप्ता व ईओ अमरजीत ने संयुक्त रूप से, पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह, बड़ौदा यूपी बैंक में फील्ड अफसर अजीत गौतम व कपिल चौधरी, बीआईसीटी कैंपस में आकाश मिश्रा, थाना त्रिलोकपुर में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया।
खुनुवां : एसएसबी कैंप खुनुवां की इंडो-नेपाल सीमा चौकी पर इंस्पेक्टर उमेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
लोटन : ब्लाॅक कार्यालय में प्रमुख आशीष कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता, कोतवाली में थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य, चौकी हरिबंसपुर में महेश कुमार शर्मा, प्राथमिक विद्यालय अभयपुर में प्रधान धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक मो. शकील, ठोठरी विद्यालय में निजामुद्दीन अहमद, कौलपुर ग्रांट में वसीर अहमद ने झंडा फहराया।
बांसी : एसडीएम प्रदीप कुमार ने तहसील कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष चमन आरा राईनी, रतन सेन महाविद्यालय में विधायक जय प्रताप सिंह व प्रबंधक वसुंधरा सिंह, रतन सेन डिग्री काॅलेज में कुंवर अभय प्रताप सिंह, सेंट जेवियर्स स्कूल में निदेशक श्वेत कुमार,आयशा गर्ल्स काॅलेज नरकटहा में ध्वजारोहण किया गया।
बर्डपुर : ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख वंदना सिंह और बीडीओ सुरेश कुमार ने, नगर पंचायत कपिलवस्तु में अध्यक्ष आरती देवी और ईओ नवीन सिंह, नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कालेज प्रकाशनगर में प्रधानाचार्य ओपी यादव, सिद्धार्थ महाविद्यालय में प्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या राजकुमारी पांडेय ने ध्वजारोहण किया।

---
अमर ज्योति पर दीप जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भारतभारी। बजरंगी चौक बेवां स्थित अमरगढ़ स्मृति वाटिका में झंडारोहण किया गया। विधायक श्याम धनी राही की मौजूदगी में अमर ज्योति पर दीप जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। चेयरमैन बढ़नी चाफा धर्मराज वर्मा, चेयरमैन भारतभारी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू चौधरी भी माैजूद रहे। इस दौरान बढ़नीचाफा, भारतभारी, चौखड़ा, पथरा, मिठवल, शाहपुर, मन्निजोत आदि प्रमुख चौराहों से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed