फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM reviewed construction works, gave instructions to complete the work

Siddharthnagar News: डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, कार्य पूरा करने के निर्देश दिए

Thu, 29 Aug 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
DM reviewed construction works, gave instructions to complete the work
- नगर पालिका व नगर पंचायत में विकास कार्याें की समीक्षा बैठक में बोले डीएम
विज्ञापन

- अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर निकायों में डूडा विभाग की ओर से कराये जा रहे निर्माण कार्यों की की समीक्षा बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने सीवरेज एवं जल निकासी, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, 15वां वित्त आयोग के तहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, पोखरो का सौन्दर्यीकरण, अन्त्येष्टि स्थल विकास, झील, तालाब, पोखरा संरक्षण योजना, एमआरएफ सेन्टर आदि निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
डीएम ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायत को निर्देश दिया कि जो भी कार्य स्वीकृत हुए उसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। 50 से 70 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण होने पर उनका मानक अनुसार भुगतान कराएं। अनारम्भ कार्यों को तत्काल आरम्भ कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाकर समय से पूर्ण करायें। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास शहरी, पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की गयी तथा आवास का जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी योजना सुनीता सिंह,समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, एलबीसी. पुरूषोत्तम लाल श्रीवास्तव व अन्य संबधित अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed