फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM Inspected Ghorahi river Katan

डीएम का दौरा

Thu, 04 Aug 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
DM Inspected Ghorahi river Katan
मार्ग बंद होने पर टूटी प्रशासन की नींद, डीएम ने किया दौरा
विज्ञापन

तुलसियापुर (सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के टीकर-करौता टोलों के बीच घोरही नदी पर बने पुल के नीचे कटान होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को डीएम संजीव रंजन कटान स्थल का दौरा किया।
कटान रोकने के कार्यों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने सड़क बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत में घोरही नदी तेजी से कटान कर रही है। बुधवार को नदी ने भुतहवा से पन्नापुर जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग को आधे से ज्यादा काट दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा को इसकी सूचना दी। विधायक ने तुरंत ही डीएम संजीव रंजन से कटान रोकने के लिए बात की। बृहस्पतिवार को डीएम संजीव रंजन टीकर-करौता के बीच घोरही नदी के द्वारा किए जा रहे कटान स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय कुमार व सिंचाई विभाग के सरयू ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता संजय कुमार से कटान रोकने व आवागमन बंद न हो, इस बारे में बात की।
ड्रेनेज खंड के अधिकारियों ने बताया कि कटान स्थल पर सीमेंट के बोल्डर डाला जाएगा और वहां लांचिंग पैड भी बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि शेष बची सड़क न कटे, इसके लिए तुरंत ही काम शुरू कर दिया गया है। डीएम ने सड़क बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का अधिकारियों को निर्देश भी दिया और भारी वाहनों के प्रवेश को रोके रहने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार राजेश सिंह, एडीओ पंचायत अनुपम सिंह, पीडब्ल्यूडी के जेई आरपी तिवारी, जेई संतोष मणि त्रिपाठी, प्रभात पांडेय, सिंचाई विभाग के एई सादिक अली, जेई यशपाल सिंह, प्रधान बब्लू चौबे, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, नर्वदेश्वरमणि त्रिपाठी, मो.सफात, कोदई साहनी, अशोक पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed