फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Divya tops in chess by defeating Samiksha

Siddharthnagar News: शतरंज में समीक्षा को हराकर दिव्या अव्वल

Wed, 22 Feb 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Divya tops in chess by defeating Samiksha
बांसी के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता में शतरंज खेलतीं छात्राएं।
बांसी। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को इन डोर खेल शतरंज बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रेड हाउस की दिव्या ने ग्रीन हाउस की समीक्षा को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि येलो हाउस की प्रतीक्षा एवं ब्लू हाउस की वैभवी को क्रमशाह तृतीय एवं चतुर्थ स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

बालक वर्ग में ग्रीन हाउस के आदर्श कुमार ने रेड हाउस आदर्श ने रेड हाउस के अरशद को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग बैडमिंटन में ग्रीनहाउस ने प्रथम स्थान अर्जित किया और वॉलीबॉल में रेड हाउस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में येलो हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक रेड हाउस 42 अंक ग्रीन हाउस 40 अंक येलो हाउस 38 अंक तथा ब्लू हाउस ने 38 अंक प्राप्त किए। वही पिछले दोनों दिनों की अंक तालिका के योग के अनुसार रेड हाउस 83 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए हैं जबकि ग्रीन हाउस 77 येलो हाउस 75 ब्लू हाउस 67 अंकों के साथ अंतिम पायदान पर बना हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक श्वेता कुमार, प्रधानाचार्य दीपक कुमार, अमित मिश्रा, जय कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार, रीता त्रिपाठी, लाल शंकर, अमित कुमार मिश्रा, एजाज, संध्या, मोनिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed