{"_id":"60edc3338ebc3ebc7846ec25","slug":"distance-28-km-fare-rs-60-siddharthnagar-news-gkp401731847","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरी 28 किलोमीटर किराया 60 रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरी 28 किलोमीटर किराया 60 रुपया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरी 28 किलोमीटर किराया 60 रुपया
रोडवेज बस के लिए तरस रहा शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। शाहपुर-सिंगारजोत प्रमुख मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से कई गांवों के साथ ही पड़ोसी जिला बलरामपुर के तहसील उतरौला के लोग आते-जाते हैं। इस कारण यात्रियों को दोगुना किराया प्राइवेट टैक्सी चालकों को चुकाना पड़ता है। प्राइवेट टैक्सी चालक महज 28 किमी की दूरी का किराया यात्रियों से 60 रुपये वसूलते हैं।
इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव सेमरा बनकसिया के बृजनंदन शुक्ला, सिंगारजोत की गीता, जूड़ीकुईयां के संजय तिवारी ने बताया कि रोडवेज बस की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हटवा निवासी श्रीनाथ ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के प्रयास से चार साल पहले रोडवेज बस का संचालन हुआ था, जिससे क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने में काफी राहत महसूस होती थी। अचानक बस का परिवहन विभाग ने संचालन बंद करवा दिया, जिससे क्षेत्रीय लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ गईं। क्षेत्र के तौलेश्वर, विनोद कुमार, रामकुमेर, डॉ. महेश कुमार, रमेश चंद्र मिश्र आदि लोगों का भी कुछ यही कहना है। इन लोगों ने परिवहन विभाग से इस प्रमुख मार्ग पर जल्द से जल्द रोडवेज चलवाए जाने की मांग की है। परिवहन निगम नौगढ़ के एआरएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि घाटे के कारण रोडवेज बस का संचालन बंद किया गया था, दोबारा बस संचालन के लिए तथ्य जुटाए जाएंगे।