{"_id":"6a060efefa6f458550022abe","slug":"dispute-over-refusal-to-drink-alcohol-behind-house-fir-registered-against-four-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158161-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर के पीछे शराब पीने से मना करने पर विवाद, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर के पीछे शराब पीने से मना करने पर विवाद, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 14 May 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के रानी लक्ष्मी नगर मोहल्ले में युवक व उसके भतीजे के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने पहले घर पर मारपीट की और अगले दिन युवक के भतीजे पर हमला कर घायल कर दिया।
मोहल्ला रानी लक्ष्मी नगर निवासी सरवर अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 10 जून को वह अपने बेटे यासिर अली के साथ घर पर बैठे थे। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले के आदित्य, अंकित, अर्जुन और कृष्णा घर के पीछे शराब पी रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय सभी ने धमकी भी दी।
पीड़ित के अनुसार, अगले दिन मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उसका भतीजा आफताब खां रतन सेन इंटर कॉलेज के पास स्थित पंप पर पेट्रोल लेने जा रहा था। तभी कार से पहुंचे वही लोगों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में आफताब का सिर फट गया और वह मौके पर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए बांसी सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।