{"_id":"6661f69bbe01ba15cb0da39f","slug":"diseases-are-increasing-among-people-due-to-eating-fast-food-in-summer-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118636-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्मी में फास्ट फूड खाने से लोगों में बढ़ रही बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्मी में फास्ट फूड खाने से लोगों में बढ़ रही बीमारी
Thu, 06 Jun 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-फास्ट फूड का सेवन करने से डायरिया की चपेट में आ रहे शरीर में बढ़ रहा दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी में फास्ट फूड लोगों को बीमार बना रहा है। इसका सेवन करने से जहां डायरिया की चपेट में आ रहे हैं, वहीं शरीर में दर्द बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में शरीर में दर्द और डायरिया के मरीजों संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों का माने तो बाहरी भोजन करने से मरीजों को समस्या हो रही है। इससे लोगों को बाहर का खाना नहीं खाने की सलाह दे रहे हैं।
डाॅ. गौरव दुबे ने बताया कि लोगों में जंक फूड, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक की आदत बढ़ रही है। इसके कारण मोटापा के साथ गर्मी में पेट दर्द और डायरिया की समस्या भी बढ़ रही है। वहीं जंक फूड को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई बार के मसालों का प्रयोग किया जाता है, जिससे बीमारी बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। मरीजों को जंक फूड का सेवन न करने और गर्मी में सॉफ्ट ड्रिंक के बजाए नींबू पानी, छाछ, दही, आम पना, शिकंजी, बेल का जूस आदि के साथ पौष्टिक आहार और फलों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। चिकित्सक ने बताया कि अशुद्ध भोजन खाने से छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग अधिक बीमार हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- --
गर्मी में फास्ट फूड या रखा हुआ खाना खाने से फूड प्वायजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इससे पेट में मरोड़ के साथ दर्द, डायरिया होने की आशंका अधिक रहती है। गर्मी के कारण मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें डायरिया और पेट दर्द के मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
डॉ. गौरव दुबे, मेडिसिन विभाग
-- -- -- --
प्रोटीनयुक्त भोजन पचाने के लिए शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। भरपूर पानी की आपूर्ति न होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। गर्मियों में पनीर, दाल, मीट- मछली, अंडा समेत अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम कर देना चाहिए।
डॉ. आशीष त्रिपाठी, सर्जरी विभाग
-- -- --
ऐसे करें बचाव
-फास्ट फूड और सॉफ्ट ड्रिंक का परहेज करें
-कटे-फटे फलों का सेवन न करें
-बासी खाना खाने से बचें
-ताजा और पौष्टिक आहार लें
-मौसमी सब्जी और फलों का सेवन करें
-पानी खूब पिएं और जूस लें
-- -- -- -- --