फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Disabled youth beaten severely by policemen

Siddharthnagar News: दिव्यांग युवक को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा, निलंबित

Sun, 24 Sep 2023 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Sep 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Disabled youth beaten severely by policemen
युवक को पीटते हुए पुलिस का वीडियो हुआ वायरल। वायरल वीडियो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। एक वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक दिव्यांग को पीटते नजर आए रहे हैं। मामले को एसपी ने संज्ञान में लेते हुए हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। साथ ही होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर शुक्रवार की शाम डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगजऊंवा निवासी सद्दाम जो टेंपो चालक है। वह नशे की हालत में बैदौला चौराहे पर एक ठेला वाले से मारपीट और विवाद कर रहा था। तभी वहां पहुंचे एक बुजुर्ग होमगार्ड ने मामले में हस्तक्षेप कर मामला शांत करने लगे। जिस पर वह उनसे उलझ गया और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

यह देखकर वहां पर सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने बुझाने लगे। विवाद बढऩे पर पुलिस कर्मियों ने उस पर बल प्रयोग किया। इस पूरे प्रकरण को किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न गुप पर वायरल कर दिया, जो आज दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि दिव्यांग युवक सद्दाम टेंपो चालक है जो शुक्रवार की शाम को नशे की हालत में ठेले वाले से मारपीट कर रहा था। जिसको शांत करने के दौरान आरोपी युवक ने होमगार्ड के जवान को भी थप्पड़ मारा। जिसपर पुलिस कर्मियों ने युवक को काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

पुलिस कर्मियों द्वारा दिव्यांग युवक को पिटाई करते हुए वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है। जांच में सत्यता सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


-सुजीत कुमार राय, सीओ डुमरियागंज
-------------
डुमरियागंज में दिव्यांग के पिटाई का वीडियो संज्ञान में आया है। इस मामले में हेड कांस्टेबल गोपाल का निलंबित कर दिया गया है। वहीं होमगार्ड की जांच करने के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।
-अभिषेक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed