फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dirt found in Bansi Roadways premises, ARM flared up

Siddharthnagar News: बांसी रोडवेज परिसर में मिली गंदगी, भड़के एआरएम

Sun, 16 Jul 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dirt found in Bansi Roadways premises, ARM flared up
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम के नवागत एआरएम कैलाश राम ने रविवार को बांसी बस अड्डा परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर वह भड़क गए और कहा कि नियमित सफाई होनी चाहिए। गंदगी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही रोडवेज के सामने खड़ी बसों को हटवाने का निर्देश दिया। परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


रोडवेज के नवागत एआरएम कैलाशराम बांसी रोडवेज पर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान गेट के पास और परिसर में हर तरफ गंदगी नजर आई। जिससे देखकर वह नाराज हो गए। उन्होंने सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने नीम आदि के पौधे को लगाकर कहा यह आवश्यक औषधि के गुणों से युक्त होता है। इसका लाभ सभी को मिलेगा। इसके बाद उन्होंने बसों के बाहर खड़ा करने व निजी वाहनों के रोक लगाने को सख्त हिदायत दिया। कहा कि अगर यही नहीं मानते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। रोडवेज के सामने कोई भी निजी वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बांसी से गोरखपुर के लिए 10 अनुबंधित व निगम को मिलाकर 15 बसें तथा मुख्यालय से 27 बसें तथा चारबाग लखनऊ के लिए एक बस व दिल्ली के लिए दो बसों का संचालन होता है। एआरएम ने नगर पालिका के जिम्मेदारों से बस अड्डा परिसर की साफ-सफाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed