फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Diarrhea havoc, 16 patients admitted in 24 hours

डायरिया का कहर, 24 घंटे में 16 मरीज भर्ती

Sat, 02 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea havoc, 16 patients admitted in 24 hours
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डायरिया का कहर, 24 घंटे में 16 मरीज भर्ती
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को छठवें दिन भी डायरिया का कहर नहीं था। संयुक्त जिला चिकित्सालय में
बीते 24 घंटे में 16 नए मरीज भर्ती हुए, जबकि ओपीडी एवं इमरजेंसी से भी मरीजों को दवा देकर घर भेजा गया। हालांकि शहरी क्षेत्र में मरीजों की संख्या कम होने से लोगों को राहत मिली। डायरिया की चपेट में आने वाले लोग निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं।
शहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में लोग छह दिन से डायरिया की चपेट में हैं। सिसहनिया, आर्य नगर, राहुल नगर एवं खजुरिया से मरीजों की संख्या में कमी आ गई है। शेखनगर में चार लोग डायरिया से बीमार हुए हैं, उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग को राहत मली है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या कम हो गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज आ रहे हैं। शनिवार को 24 घंटे में 16 मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शनिवार को खजुरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से बातचीत की और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पानी उबालकर पीने की सलाह दी। उन्होंने कि बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थ या पानी की गुणवत्ता में कमी होने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, पूरी तरह सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed