{"_id":"6352deff5961e464e83f2dd0","slug":"dhanteras-ornamen-to-utensils-shops-decorated-siddharthnagar-news-gkp45488741","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : आभूषण से लकर बर्तन के बाजार सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : आभूषण से लकर बर्तन के बाजार सजे
विज्ञापन
शहर में सजीं मूर्तियों की दुकानें । संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धनतेरस : आभूषण से लकर बर्तन के बाजार सजे
सिद्धार्थनगर। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर शनिवार से दो दिन लोग खरीदारी करेंगे। धनतेरस एक दिन पहले ही शहर व कस्बे की बाजारों में दुकानें सज गई हैं। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। भीड़ को देखते हुए व्यापारियों ने सामान मंगा लिया है।
धनतेरस पर इस बार स्वर्ण आभूषण, वाहन, कपड़ा, बर्तन व इलेक्ट्रानिक आदि के कारोबार में काफी उछाल आने की संभावना है। बर्तन, फ्रिज, वाशिग मशीन, एसी, कंप्यूटर, लैपटाप, मोबाइल आदि का कारोबार भी ठीक-ठाक होने की उम्मीद है। दुकानों पर सभी अपने-अपने उत्पादों को सजाने व संवारने में लगे रहे। पर्व में बिकने वाले छोटे-छोटे उत्पादों की भी अच्छी मांग है। मिट्टी के दीये और झालर आदि सामान की अभी से अच्छी बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दीवाली फीकी रहने वाली है।
इलेक्ट्रानिक दुकानों पर लग रही भीड़
धनतेरस को लेकर इलेक्ट्रानिक कारोबारियों में काफी उत्साह है। पर्व से एक दिन पहले ही इलेक्ट्रानिक उत्पादों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। टीवी, फ्रिज, वाशिग मशीन, सिलाई मशीन, एसी, कंप्यूटर, लैपटाप, ओवन व मोबाइल आदि की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
आभूषण व वाहनों की अच्छी बिक्री की उम्मीद
स्वर्ण एवं वाहन कारोबारियों में धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने को लेकर उत्साह है। पर्व में दो पहिया वाहन कारोबारी ग्राहकों के लिए निश्चित उपहार के अलावा आकर्षक छूट दे रहे हैं। वहीं आभूषण दुकानदार भी ग्राहकों को गिफ्ट आदि दे रहे हैं। पर्व को देखते हुए एक से बढ़कर एक स्वर्ण आभूषण मंगाए हैं।
व्यापारियों ने की बिक्री की तैयारी
बाइक एजेंसी के मालिक आशीष दुबे ने बताया कि धनतेरस में बाजार में रौनक बढ़ गई है। शुभमुहूर्त के मौके पर मनपसंद बाइक खरीदने के लिए ग्राहकों ने पहले ही बुकिंग करा ली है।
बाइक एजेंसी के मालिक सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि इस साल धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। इस बार नए मॉडल की स्कूटी खूब बिकने वाली है। स्वर्ण कारोबारी भीम चंद्र कसौधन व इलेक्ट्रानिक कारोबारी उस्मान अली ने बताया कि इस साल बिक्री ठीक होने की उम्मीद है। कपड़ा कोरोबारी अजय कसौधन ने बताया कि एक दिन पहले से बिक्री शुरू हो गई है। धनतेरस के दिन अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। आभूषण कारोबारी मुरलीधर अग्रहरि ने बताया कि सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषण के अच्छे डिजाइनों की बुकिंग पहले ही चुकी है। धनतेरस पर बिक्री के लिए पूरी तैयारी की गई।