फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees were overcome with emotion upon hearing the childhood pastimes of Lord Shri Krishna.

Siddharthnagar News: भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Wed, 22 Jul 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overcome with emotion upon hearing the childhood pastimes of Lord Shri Krishna.
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के गांधी नगर वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सोमवार रात श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथाव्यास पंडित राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी, पूतना उद्धार और गोवर्धन लीला का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के अहंकार का दमन किया और अपने भक्तों की रक्षा की। यह प्रसंग हमें अहंकार त्यागकर ईश्वर में अटूट श्रद्धा रखने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

कथा के दौरान गोवर्धन पूजा का आयोजन भी किया गया, जिसमें गिरिराज महाराज को छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडाल में भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कलाकारों की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ देखा। कथा स्थल पर भक्तिमय संगीत के बीच श्रद्धालु भगवान की लीलाओं में भाव विभोर होकर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान चंद्र यादव, लवकुश यादव, प्रमोद मिश्रा, गोपी यादव, पंकज, अखिलेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed