फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees were emotional after hearing the story of Shri Ram's birth anniversary.

Siddharthnagar News: श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 20 Oct 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees were emotional after hearing the story of Shri Ram's birth anniversary.
-टडिया वैष्णो मंदिर में चल रही है श्रीराम कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पकड़ी बाजार। क्षेत्र के टडिया वैष्णो मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में बुधवार को कथा वाचक स्वामी स्वरूपानंद ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। प्रभु श्रीराम का जन्म होते ही पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक ने कहा कि राजा दशरथ पुत्र की प्राप्ति के लिए गुरु वशिष्ठ के आश्रम में पहुंचते हैं, और उनसे अपनी सारी बात बताते हैं।
वह श्रृंगी ऋषि को अपने आश्रम में बुलाते हैं, और उनसे सारी बात कहते हैं। मनोरमा नदी के तट पर स्थित मखौड़ा नामक स्थान पर यज्ञ करवाते हैं। उस यज्ञ से अग्नि देवता चारु दिव्य को लेकर प्रकट होते हैं, और चारु दिव्य गुरु वशिष्ठ को देते हैं। राजा दशरथ इस प्रसाद को अपनी तीनों रानियों को खिला देते हैं। उसके बाद उनको पुत्र की प्राप्ति होती है। राम का जन्म होते ही पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है।
विज्ञापन

इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष मेजर सिंह चौहान, शिवा चौहान, राधिका सिंह चौहान, किशन, मनोज अग्रहरि, सरवन चौहान, शिवम अग्रहरि, रामगोपाल, जटाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed