{"_id":"687e831cdb0e3404ec04ad66","slug":"devotees-prayed-for-happiness-and-prosperity-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141475-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। श्रद्धालुओं ने उत्साह व हर-हर महादेव का जयघोष कर जलाभिषेक किया। सुबह से सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
शिवलिंग पर पंचामृत से स्नान कराने के बाद बेलपत्र भांग धतूरा चंदन, शमीपत्र, फल फूल मेवा आदि अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। शोहरतगढ़ नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल ने पति रवि अग्रवाल के साथ डोई नदी के पास शिव मंदिर में लोक कल्याण व नगर की सुख समृद्धि के लिए रूद्राभिषेक किया। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के डोई, श्रीराम जानकी, गंगेश्वर महादेव, भारत माता चौक, शिव बाबा आदि शिव मंदिरों पर सुबह से भक्तों की भारी भीड़ रही।
पुजारी श्याम पांडेय ने कहा कि महादेव सृजन संहारक व पालनकर्ता हैं। इनकी पूजा-अर्चना व आराधना करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दौरान प्रधान राममिलन चौधरी, बाबा बालक दास, नन्हें द्विवेदी, मुकेश वर्मा, टिंकू वर्मा, आशीष कुमार, सुरेश कसौधन आदि मौजूद रहें।
शिव मंदिरों में रही भीड़: भनवापुर। तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों में काफी भीड़ रही। मध्य रात्रि से लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुरू कर दिया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
चारों तरफ भक्ति मय वातावरण बना रहा, लोग बोल बम के नारे भी लगाते रहे आज सावन महीने का पहला सोमवार था, जिसके चलते कांवड़ यात्रा निकालकर लोगों ने भी जलाभिषेक किया। संवादप