फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death

बूढ़ी राप्ती में डूबने से बालिका की मौत, बहन लापता

Mon, 30 Sep 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
death
बालिका की मौत के बाद विलाप करते घर के लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
लापता बालिका का भाई सुरक्षित निकाला गया, ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के मुंहचुरवा घाट की घटना
विज्ञापन

बालिका को तलाशने में जुटे गोताखोर
अमर उजाला ब्यूरो
कठेला/ परसा। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र में बूढ़ी नदी के मुंहचुरवा घाट पर नहाते समय एक बालिका की डूबने मौत हो गई, वहीं उसकी चचेरी बहन लापता हो गई। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। डूब रहे बालक को आसपास के लोगों ने बचा लिया। तीनों बच्चे दो सगे भाइयों के पुत्र और पुत्री हैं।

पचपेड़वा गांव निवासी मेहंदी हसन की सात वर्षीय पुत्री रुखसार और अली हसेन का पांच वर्षीय पुत्र इसरार, सात वर्षीय पुत्री फातिमा सोमवार को लकड़ी बीनने के लिए बगल के बूढ़ी राप्ती नदी पर स्थित मुंहचुरवा घाट पर गई थी। इसी दौरान तीनों नदी में नहाने लगे। इसी बीच तेज बहाव के चलते फातिमा बह गई और रुखसार की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने इसरार को डूबता देख बचाया और रुखसार की लाश को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद मामले की जानकारी ढेबरुआ पुलिस को दी। सूचना पर तहसीलदार राजेंद्र कुमार, एसओ आरबी सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से डूबी हुई बालिका की तलाश शुरू कर दी है। ढेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि एक बच्ची की लाश मिल गई है और एक बच्चे को बचा लिया गया है। जबकि उसकी बहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed