फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Death from snakebite to wed

नवविवाहित की सर्पदंश से मौत

Sat, 13 Aug 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Death from snakebite to wed
बढ़नी क्षेत्र के संसरी गांव में सर्पदंश से मौत के बाद शोकाकुल परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी । ढेबरुआ क्षेत्र के संसरी गांव में सर्पदंश से नवविवाहित दंपति की मौत हो गई। सांप ने पहले पत्नी को डसा, फिर बचाव करते समय पति को भी डस लिया। दोनों की कुछ घंटे के अंतराल में मौत हो गई। बेटे-बहू की मौत के सदमे से युवक के माता-पिता बेहोश हो गए।
विज्ञापन

संसरी गांव निवासी पाचू चौहान के पुत्र राकेश (23) का विवाह 13 जुलाई को कुशीनगर के त्रिलोकपुर गांव निवासी श्रवण चौहान की पुत्री प्रीति से हुई थी। शुक्रवार रात दोनों अपने कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान एक सांप चारपाई पर चढ़ गया और प्रीति को डस लिया।
विज्ञापन

चीख सुनकर राकेश की नींद खुली तो काला सांप बिल की ओर भागता दिखा। राकेश ने सांप को मारने की कोशिश की, लेकिन सांप ने उसे भी डस लिया। परिवार के लोगों ने तत्काल झाड़-फूंक कराई, पर कोई असर न हुआ। जिससे गांववाले दोनों को बढ़नी पीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले ही प्रीति की मौत हो गई और कुछ देर बाद सुबह करीब छह बजे राकेश ने भी दम तोड़ दिया। बेटे-बहू की मौत की खबर मिलते ही पिता पाचू और मां बढ़नइया बेहोश हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रीति के मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार रुकवा दिया और देर शाम तक झाड़-फूंक कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed