{"_id":"62570a046d581572f720a919","slug":"death-due-to-current-siddharthnagar-news-gkp4332774164","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से महिला की मौत
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में मंगलवार रात एक महिला घर के पास बिजली के पोल से निकले तार के संपर्क में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अंतिम क्रिया-कर्म के लिए सौंप दिया।
क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी चंद्रावती (55) पत्नी खुशहर निषाद मंगलवार की रात घर से बाहर किसी काम से गई थीं। लौटते समय घर के सामने लगे लगे बिजली खंभे के सपोर्ट में लगे स्टे तार को पकड़ लिया। स्टे तार में करंट उतरने से चंद्रावती उसकी चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। परिजन पोस्टमार्टम व कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव को सौंप दिया। बुधवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल बांसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी।