फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of woman found hanging, suspicion of murder

Siddharthnagar News: फंदे से लटका महिला का शव मिला, हत्या का शक

Tue, 29 Nov 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging, suspicion of murder
फंदे से लटका महिला का शव मिला, हत्या का शक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर गांव के बाग में डाल से फंदे के सहारे लटका महिला का शव मिला। उसका हाथ पीछे से बंधा हुआ था और नाक से खून निकला था। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया गया था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के डफालीपुर गांव के पास स्थित बाग में डाल से फंदे के सहारे लटका महिला के शव को लोगों ने देखा। उसके बाद गांव में जानकारी दी। मौके पर भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी मोहाना थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। उसके हाथ पीछे से बंधे थे। चेहरे पर खून के छींटे पड़े थे। लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि महिला से संघर्ष हुआ और फिर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन

परिस्थितियां देखकर कुछ लोगों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए घंटों कोशिश की। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डांसर होने की आशंका
महिला के पहनावा और बाल की रंगाई और मेकअप को देखकर लोग उसके डांसर होने की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि यह महिला इस क्षेत्र के नहीं है, क्योंकि कभी देखी नहीं गई थी। पहनावा व मेकअप से प्रतीत हो रहा था कि वह डांसर थी। कयास लगाया जा रहा था कि लग्न में वह आसपास कहीं आई हो और विवाद में उसकी हत्या कर दी गई।

घटनास्थल का निरीक्षण किया
डफालीपुर गांव में शव मिलने की जानकारी पर एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा और एसओ मोहाना संतोष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। सभी बिंदुओं को नोट किया। साथ ही थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed