फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of an elderly man found hanging from a tree

Siddharthnagar News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

Thu, 29 Aug 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an elderly man found hanging from a tree

विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पटखौली माफी गांव के उत्तर आम के बाग की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पटखौली माफी गांव में बुधवार को आम के पेड़ की डाल के सहारे एक बुजुर्ग का लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के मुताबित बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान था। हो सकता है, इसलिए उसने घातक कदम उठाया होगा।
क्षेत्र के पटखौली माफी गांव निवासी गरीब उर्फ गब्बे प्रजापति (65) बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे चाय-नाश्ता कर गांव में घूमने के लिए निकला था। करीब आधा घंटा बाद करीब 8 बजे लोगों ने दूर से गांव के उत्तर आम के बाग में एक पेड़ की टहनी से फंदे से लटकी एक बुजुर्ग की लाश देखी। करीब जाने पर पता चला कि गांव के ही गरीब उर्फ गब्बे प्रजापति की लाश थी।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना परिजनोंं को दी। परिजनों ने त्रिलोकपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। त्रिलोकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह ने कहा पटखौली माफी में एक बुजुर्ग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। परिजनों के मुताबिक उसका दिमागी हालत ठीक नहीं था, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed