{"_id":"62a381d4a124e15df51e81d8","slug":"dead-body-found-siddharthnagar-news-gkp439899914","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी में मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ी में मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ी में मिला चौकीदार का शव
- इटवा थाना क्षेत्र के डेंगहाजोत कस्तुरी था रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा/शाहपुर। शाहपुर मंडी में पल्लेदारी कर लौट रहे इटवा थाने के ग्रामीण चौकीदार का शव सड़क से सौ मीटर दूर झाड़ी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पचऊध गांव के उत्तर सोहना शाखा नहर के दाएं स्थित झाड़ में शुक्रवार भोर में शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान इटवा थाने के ग्राम डेंगहाजोत कस्तूरी निवासी हरीराम (45) के रूप में की। वह इटवा थाने मे चौकीदार था और चौकीदारी के कार्यों के अलावा शाहपुर मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को भी वह रोजाना की तरह शाहपुर मंडी में पल्लेदारी करने गया था, देर रात तक घर नहीं आने पर परिजन उसकी खोज मे लग गए। शुक्रवार भोर में उसकी लाश झाड़ में मिली। एसओ विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।