फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dead body found

छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
dead body found
छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकौथा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकौथा गांव में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता का शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के पलेसर गांव निवासी तुलसीराम कन्नौजिया ने पुत्री रोली (21) की शादी मई 2021 में सिकौथा गांव निवासी अरविंद कन्नौजिया के साथ की थी। बृहस्पतिवार सुबह कमरे में छत के कुंडे के सहारे उसकी लाश लटकती मिली। देखते ही देखते यह जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच विवाहिता के घरवालों को सूचना दी गई और वह भी मौके पर आ गए। विवाहिता के भाई रामसिंह कन्नौजिया ने डायल-112 को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा, तहसीलदार इटवा महेश कुमार, चौकी प्रभारी बिस्कोहर राम प्रकाश चंद्र मौके पर पहुंचे। रोली के पिता तुलसीराम कन्नौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। विवाहिता के भाई रामसिंह कन्नौजिया ने कहा कि बहन की मौत की खबर सुनकर सुबह छह बजे पहुंच गया और डायल-112 की पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि लड़की पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
मुंबई में मजदूरी करता है विवाहिता का पति
विवाहिता की सास प्रेमा ने बताया कि होली के बाद बेटा अरविंद अपने पिता के साथ मुंबई काम करने गया है। घर पर हम और बड़ा बेटा प्रदीप व बहू रोली थी। पांच जून को रोली के छोटे भाई की शादी थी, जिसमें बुलावा न आने पर वह नहीं गई थी। बुधवार रात को दस बजे के करीब मेरे मोबाइल फोन पर बहू के मायके वालों का फोन आया कुछ बात को लेकर बहू व मायकेवालों में बहस हुई। सुबह में शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed