{"_id":"62ffd960fbdca11181378d28","slug":"dead-body-found-of-child-siddharthnagar-news-gkp4475490150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मिला नवजात का शव
विज्ञापन
अस्पताल में मिला नवजात का शव
- सीसीटीवी कैमरे में एक महिला बच्ची को रखते हुए दिख रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। कस्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता चला कि एक महिला रात में बरामदे में नवजात बच्ची को रखकर चली गई थी। कस्बे में यह घटना दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
सीएचसी अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि नवजात को कपड़े में लपेटकर अस्पताल के बरामदे में रखा गया था। उन्होंने बच्ची के परिजनों की तलाश कराई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया तो पता चला कि बृहस्पतिवार की रात दो बजकर 36 मिनट एक महिला अस्पताल में आती हुई दिखाई दी।
अधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची के शव का पंचनामा भरकर अपने साथ ले गई। जब महिला ने नवजात को अस्पताल के बरामदे में रखा तो वह जीवित थी या मृत। इसकी जानकारी जांच में ही लग सकती है।