फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cultural programme

Siddharthnagar News: बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर देता है कार्यक्रम

Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
cultural programme

विज्ञापन
भनवापुर। राधिका इंटरनेशनल एकेडमी चैनियां में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं सेना के जवानों द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का नाटक प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ लवकुश ओझा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर देता है। कार्यक्रम में स्कूल टॉप व जिले में नौवां स्थान 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली हाईस्कूल की छात्रा ऋषिका अग्रहरि, सोनम, सुधांशु मिश्र, इंटरमीडिएट की दीपा अग्रहरि, खुशी अग्रहरि, और प्रतिभा यादव को प्रशस्ति व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल बच्चियों के द्वारा, म्यूजिक रिकार्डिंग पर समूह नृत्य, के साथ ही विभिन्न प्रस्तुतियों को देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान प्रबंधक डॉ. कमलेश मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, डॉ. अजय मिश्र, नवल पटेल, सुनील शुक्ल, रमेश चंद्र शुक्ल, खंड विकास अधिकारी भनवापुर धनंजय सिंह, माला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed