फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crowds of devotees gathered to visit Prabhunath Dham in Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल के प्रभुनाथ धाम दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 20 Jul 2025 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered to visit Prabhunath Dham in Nepal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। सावन माह के अवसर पर नेपाल के प्यूठान जिले में स्थित प्रभुनाथ धाम (स्वर्गद्वारी आश्रम व भोला बाबा मंदिर) में बढ़नी सीमा से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भारतीय श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालु बाइक और कारों से नेपाल के कृष्णानगर होते हुए प्यूठान की ओर जाते हैं। कृष्णानगर भंसार कार्यालय पर नेपाल में प्रवेश करने के लिए नियमानुसार भंसार कराना अनिवार्य है, इस कारण वाहनों की लंबी कतारे लग रही हैं। कई घंटों इंतजार के बावजूद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है।

प्रभुनाथ धाम की यह मान्यता है कि यहां भगवान शिव स्वयं विराजमान हैं, सावन के महीने में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का महत्व कई गुना मिलता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मंदिर का इतिहास सदियों पुराना है और यह भारत तथा नेपाल दोनों ही देशों के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक स्थल है। हिमालय की गोद में पर्वतीय क्षेत्र पर स्थित मंदिर का प्राकृतिक सौंदर्य भी भक्तों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed