{"_id":"5db1df398ebc3e93a45fe62d","slug":"criminal-aressted-siddharthnagar-news-gkp3268404154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध तिराहे से नामजद आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के जुबलीपुर-रामभारी मार्ग पर हो रहे सड़क निर्माण के दौरान दो मजदूरों में खाने के दौरान 16 अक्तूबर को विवाद हो गया था। इस दौरान एक मजदूर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी। मामले में नामजद आरोपी संदीप रस्तोगी निवासी महरिया को मोहाना पुलिस ने बुद्ध तिराहे से मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी रामहंस और कोल्हुववा ढाला स्थित मरचहवां निवासी संदीप रस्तोगी के बीच 16 अक्तूबर की रात विवाद हो गया था। इस दौरान गंभीर हाल में मारपीट हुई थी। मामले में रामहंस गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए सीएचसी बर्डपुर ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर भी हालत गंभीर बना रहा लिहाजा डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने एसपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया था। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण लोग जिला अस्पताल लेकर चले आए थे जहां उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी संदीप की तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदीप को बर्डपुर के बुद्ध तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी को धारा 304 व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।