{"_id":"581390224f1c1b980dbc1b19","slug":"women-burned-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला जली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला जली, मौत
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। उसका बाजार थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर मौजूद नहीं थे।
क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी कन्हैया साहनी के परिवार के सभी सदस्य खेत में गए हुए थे। उसकी पत्नी लक्ष्मीना (24) घर पर अकेली थी। इसी बीच आसपास के लोगों ने दोपहर को घर से धुंआ उठता हुआ देखा। लोग धुंआ देख शोर मचाते हुए घर पर पहुंचे तो कमरे में लक्ष्मीना जल रही थी।
जब तक लोग आग को बुझाकर उसे बचाते उसकी मौत हो चुकी थी। इस बीच परिवार अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
मृतका की शादी चार वर्ष हुई थी। वह क्षेत्र के ही पनिहवा गांव की थी। उसका एक वर्ष का एक लड़का भी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्चे को लेकर कोई गांव में गया हुआ था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।