{"_id":"57c860624f1c1b5a212cb3f4","slug":"villagers-fleeing-man-caught-stealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ की गिरफ्त में शातिर चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। थाना क्षेत्र के गौरागढ़ गांव में बुधवार रात चोरी के प्रयास में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। भाग रहे चोर को दबोचने के बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया चोर सक्रिय अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पथरा थाना क्षेत्र के गौरागढ़ निवासी रामकृष्ण के परिवार के लोग रात्रि में सो रहे थे। करीब दो बजे घर में खटपट की आवाज सुनकर रामकृष्ण के पुत्र हरिओम की नींद खुली तो एक युवक बाहर की ओर भागता दिखा। शोरगुल मचाते हुए हरिओम उसके पीछे दौड़ा। ग्रामीण भी उस ओर दौड़ पड़े। गांव के दक्षिण तरफ ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया। ग्रामीणों ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से घर से चोरी हुए गहने भी बरामद हुए। उसने गांव के कुछ अन्य घरों में भी चोरी की कोशिश की थी।
सूचना पर पथरा थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और चोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक चोर ने अपना नाम सोनू तिवारी निवासी सेहरी सेवक बताया है। एसओ रवींद्र पांडेय ने बताया कि वर्ष 2004 में आधा किलो चरस के साथ इटवा पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वर्ष 2004 में ही इटवा थाने में छेड़खानी करने व एक युवती के जेवर छीनकर भागने के आरोप में भी केस दर्ज है। आईजी की ओर से जारी जोन के 10 वर्षीय अपराधियों की सूची में भी इसका नाम अंकित है। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूटकर आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसओ ने बताया कि आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है।