फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrollable child trampled by truck, killed

बेकाबू ट्रक ने बालक को रौंदा, मौत

Thu, 28 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable child trampled by truck, killed
बढ़नी में दुर्घटना में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया गांव के पास गुरुवार बेकाबू ट्रक ने 12 वर्षीय बालक को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक बलरामपुर की ओर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

12 वर्षीय बालक रिक्शा ठेला पर कबाड़ रखकर दुधवनिया बुजुर्ग गांव की ओर जा रहा था। गांव के मोड़ पर अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने रिक्शा ठेला में टक्कर मार दिया। इससे बालक सड़क पर गिर गया और उसे रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गया।
विज्ञापन

बुरी तरह जख्मी बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस-पास के लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रक का नंबर नोटकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। बलरामपुर पुलिस की मदद से ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। ढेबरुआ थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव के मुताबिक आस-पास के गांवों में सूचना भेजकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। ट्रक को पकड़ने के लिए बलरामपुर के सीमावर्ती थाना पचपेड़वा व तुलसीपुर को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed