Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six people, including two innocent children, injured while returning from a dip in the Ganga

Sambhal News: गंगा स्नान कर लौट रहे दो मासूम बच्चों समेत छह लोग घायल

Wed, 25 Nov 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 25 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six people, including two innocent children, injured while returning from a dip in the Ganga
संभल। कार्तिक पूर्णिमा पर अनूपशहर से गंगा स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर कैलादेवी थाना क्षेत्र में खिरनी पेट्रोल पंप के पास हुआ। एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मारकर फरार हो गया। घायलों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

रसूलपुर धतरा गांव के निवासी सात लोग मंगलवार को गंगा स्नान के लिए अनूपशहर गए थे। स्नान के बाद वे कार से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे खिरनी पेट्रोल पंप के पास उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अमन (21), अभि (4), अंश (3), सोनी (18), मोनी (18) और निमंत्री (20) शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया। जांच के बाद अमन और चार वर्षीय अभि की हालत गंभीर पाई गई। उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कैलादेवी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि खिरनी में सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed